क्या नॉर्मल डिलीवरी के लिए चलना काफी है?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 09:11

पैदल चलें अगर आप खुद के साथ साथ अपने शिशु को स्वस्थ रखना और नॉर्मल डिलीवरी की संभावना को ज्यादा बढ़ाना चाहती हैं तो सबसे पहले आपके तन और मन का स्वस्थ होना जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना सुबह के समय पैदल थोड़ी देर एक चलें यानी की वॉक करें क्योंकि सुबह चलना और सुबह की शुद्ध हवा आप दोनों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होती है।

नॉर्मल डिलीवरी के लिए इन एक्सरसाइज के अलावा गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अपने स्वस्थ आहार, तनाव मुक्त जीवन शैली और खूब पानी पीने की आदत अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करनी चाहिए।

डीप स्क्वैट्स-
डीप स्क्वैट्स एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम व लंबा करने और पेरिनेम को फैलाने में मदद करती है। इसे करने से पहले अपने फिजियो थेरेपिस्ट से इस बारे में जरूर बात करें कि आपको कितनी बार और कितने डीप स्क्वैट्स करने चाहिए।

बटरफ्लाई एक्सरसाइज
ऐसी कोई भी एक्सरसाइज जो महिला के पेल्विक क्षेत्र को खोलने का काम करती है, नॉर्मल डिलीवरी के लिए बेहतर होती है। बटरफ्लाई एक्सरसाइज ऐसी ही एक एक्सरसाइज है। जो पेल्विक को खोलने के साथ-साथ पीठ व जांघों सहित आसपास की मांसपेशियों में लचीलापन और ताकत प्रदान करती है।

कीगल एक्सरसाइज
कीगल एक्सरसाइज नॉर्मल डिलीवरी में काफी मदद करती है। एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को सक्रिय करने के साथ उन्हें मजबूत भी बनाती है, जिससे नॉर्मल डिलीवरी में आसानी हो जाती है।

पैदल चलें
प्रेगनेंसी के दौरान टहलने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। कहा जाता है कि इस समय यदि कोई महिला ज्यादा से ज्यादा पैदल चलती है तो बच्चे को गर्भाशय के निचले हिस्से में जाने में मदद मिलती है। पैदल चलना नॉर्मल डिलीवरी को आसान बनाने में काफी मददगार है।

घर के काम -
प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग महिलाओं को घर के काम खुद करने की सलाह देते हैं। इन कामों में घर की साफ सफाई-झाडू-पोछा जैसे काम शामिल होते हैं। इस तरह के काम करते रहने से शरीर सुस्त नहीं पड़ता और नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार होता है। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप इन कामों को करते समय खुद को बहुत थका लें। आपसे जितना हो सके सिर्फ उतना ही घर का काम करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info